Skip to content
Skip to content
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • ESIC
  • CG Tourism
  • LOCAL TOURISM
  • PF
  • CG e Mandi Portal
  • Local Info
  • Local Info
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • ESIC
  • CG Tourism
  • LOCAL TOURISM
  • PF
  • CG e Mandi Portal
  • Local Info
  • Local Info
cropped cropped cropped logo suchnamitra 1.webp

Helping Boy Ni2

"HelpingBoyNi2 – सीखें, समझें और आगे बढ़ें!"

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • ESIC
  • CG Tourism
  • LOCAL TOURISM
  • PF
  • CG e Mandi Portal
  • Local Info
  • Local Info
  • Toggle search form
img20201004134124.jpeg

Narhara Waterfall Kotarwahi Kukrel Dhamtari Tourist Place

Posted on June 23, 2025July 31, 2025 By Helping Boy Ni2 2 Comments on Narhara Waterfall Kotarwahi Kukrel Dhamtari Tourist Place

Narhara Waterfall Dhamtari | नरहरा जलप्रपात धमतरी छत्तीसगढ़ Tourist place in Dhamtari, Top place for enjoy i Dhamtari

 Narhara Waterfall Dhamtari | नरहरा जलप्रपात धमतरी छत्तीसगढ़ Tourist place in Dhamtari, Top place for enjoy i Dhamtari

 
 

घने जंगलों के बीच स्थित, धमतरी से महज 30 किमी की दुरी में, चट्टानों के ऊपर मंद-मंद धीमी गति से बहती एक खूबसूरत जलप्रपात (Narhara Waterfall) हैं, जो धमतरी जिले के लोगो के लिए एक नजदीक में बेहतरीन पर्यटन और पिकनिक स्पॉट हैं। जो एक दिन के समय व्यतीत करने के बहुत ही अच्छा हैं।

चट्टानों के बीच गिरता पानी, सूर्य के प्रकाश पड़ते ही दूधिया धारा के रूप में चमकता रहता हैं। जिसे यहाँ आने वाले लोग मिनी चित्रकोट भी कहते नहीं थकते हैं। नरहरा जलप्रपात की भूमि को ऋषि मारकंडे की तपोभूमि के रूप में भी पहचाना जाता हैं। वन्यजीव अभ्यारण होने के कारण यहाँ आने वाले पर्यटक शाम तक घर वापस चले जाते हैं।

 

15 से 20 फीट की ऊंचाई पर चट्टानों से गिरती इस जलप्रपात में लोग बैठकर शांति पूर्वक स्नान व प्रकृति का विहार करते रहते हैं। किन्तु छोटे से दिखने वाले इस जलप्रपात में पानी की बहाव तेज होने पर इनकी आवाज दूर तक सुनाई दे जाती हैं। नरहरा जलप्रपात के एक छोर में माता नारेश्वरी देवी का मंदिर हैं। जिसे स्नान आदि क्रिया करने के बाद भक्त दर्शन करने जाते हैं।

Narhara Waterfall Dhamtari | नरहरा जलप्रपात धमतरी

 
 
 
 

नरहरा जलप्रपात को नाहरा जलप्रपात (Nahara Waterfall) के नाम से भी जानते हैं। मनोरम सौंदर्य से भरपूर नरहरा जलप्रपात लोगो के पसंदीदा जलप्रपात बनता जा रहा हैं। एक कारण यह भी हो सकता हैं की यहाँ पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, गार्डन, पेयजल और सुरक्षा की व्यवस्था धमतरी जिला प्रशासन द्वारा किया गया हैं। प्रतिदिन यहाँ सैकड़ों की संख्या में पर्यटक विहार करने के लिए पहुंचते हैं।

नारेश्वरी माता मंदिर के अलावा यहाँ के मंदिर में भगवन गणेश, शिव और काली माता की भी मूर्ति स्थापित किया गया हैं। जो धार्मिक भावना को भी सुकून देता हैं। इस मंदिर को कम पानी होने की अवस्था में बेरिकेट को पकड़ कर मंदिर तक पहुंच सकते हैं। किन्तु अधिक पानी होने पर नरहरा नाला पर पुल निर्माण किया गया हैं, जिससे पर्यटक आसानी से पार कर मंदिर तक पहुंच जाते हैं।

Best time to Visit Narhara Falls in Dhamtari | नरहरा झरना जाने का सही समय

प्रकृति के बेहतरीन खूबसूरती से सराबोर नरहरा झरना प्रातः 09 बजे खुलता व संध्या 05 बजे के बाद बंद हो जाता हैं। यह झरना बरसात व उसके कुछ समय तक ही अपनी खूबसूरती बिखेरती हैं। यही कारण हैं की पहली बारिश के बाद यहाँ पर्यटक और पिकनिक मनाने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती हैं।

आप जब भी यहाँ आने की योजना बनाते हैं तो आपको बरसात या बरसात के कुछ महीनो के बीच ही यहाँ पहुंचे। बरसात के समय यह अपनी खूबसूरती की चरम सीमा पर होती हैं। छुट्टी के दिनों में तो लोगो की भीड़ लगी रहती हैं। आप शांति पसंद करने वाले लोग हैं तो आपको छुट्टी के दिनों को छोड़कर, यहाँ प्रवेश करें।

How to Reach Narhara Waterfall Chhattisgarh | धमतरी के खूबसूरत झरना नरहरा कैसे पहुंचे

धमतरी से कुकरैल होते हुए ग्राम पंचायत कोटरवाही तक 25 किमी की दुरी पड़ती हैं। कोटरवाही से 5 किमी की कच्ची सड़के देखने को मिलेगी, जो जंगलो के बीचों-बीच होकर गुजरती हैं। यहाँ वन विभाग द्वारा वाहनों के पंजीयन नंबर को नोट किया जाता हैं. जिससे पर्यटकों को ट्रैक किया जा सकें। साथ ही महिला समिति द्वारा साफ-सफाई शुल्क के रूप 20 रु. ली जाती हैं।

यहाँ हम आपको धमतरी जिला पहुंचने के माध्यमों से अवगत करा रहे हैं। साथ ही कुछ प्रमुख शहरों से इनकी दुरी को भी प्रदर्शित करेंगे।

  • हवाई मार्ग – स्वामी विवेकानन्द हवाई अड्डा माना रायपुर में स्थित हैं। राजधानी रायपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग अच्छी तरह जुडी हुई हैं। धमतरी जिला पहुंचने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगीं।
  • रेल मार्ग – धमतरी शहर रायपुर रेलवे जंक्शन से जुड़ा हुआ हैं। ट्रैन की सफर यहाँ पहुंचने के लिए आसानी से की जा सकती हैं।
  • सड़क मार्ग – National Highway – 30 से रायपुर धमतरी मार्ग अच्छी तरह जुड़ा हुआ हैं। 90 मिनट की सफर तय करने के बाद आप आसानी से धमतरी शहर पहुंच सकते हैं। जहाँ से नरहरा झरना मात्र 30 किमी की दुरी में स्थित हैं।

 

 

15 से 20 फीट की ऊंचाई से, पत्थरो के बीच गिरकर, झर-झर की मनोरम ध्वनि
प्रस्तुत करती नरहरा जलप्रपात। Narhara Waterfall Dhamtari जिले की छोटा व
खूबसूरत जलप्रपात हैं। जो पिकनिक स्पॉट के रूप में काफी प्रसिद्ध हैं।

इस लेख के माध्यम से हम आपको यहाँ पहुंचने के रास्तों, जाने का Best time,
तथा झरने के बारे में अवगत कराएँगे। पिकनिक मनाने जा रहे पर्यटकों के लिए,
यह लेख काफी मददगार हो सकता हैं।

 

✅Narhara Waterfall  (नरहरा वॉटरफॉल )– FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

1. नरहरा वॉटरफॉल कहां स्थित है?

A.नरहरा वॉटरफॉल छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले में स्थित है। यह नरहरा गांव के पास जंगलों के बीच बसा हुआ है।

 

2. नरहरा वॉटरफॉल तक कैसे पहुंचें?

A.धमतरी से नरहरा गांव सड़क मार्ग द्वारा पहुंचा जा सकता है। वहां से वॉटरफॉल तक करीब 1 से 2 किलोमीटर का पैदल ट्रेक करना होता है।

 

3. नरहरा वॉटरफॉल घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है?

A.मानसून और उसके बाद (जुलाई से अक्टूबर) नरहरा वॉटरफॉल देखने का सबसे अच्छा समय होता है, जब जलप्रपात पूरे प्रवाह में होता है।

 

4. क्या नरहरा वॉटरफॉल परिवार के साथ घूमने योग्य जगह है?

A.हां, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए कुछ पैदल चढ़ाई करनी पड़ती है, इसलिए बुजुर्गों और छोटे बच्चों को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए।

 

5. क्या नरहरा वॉटरफॉल में नहाने की अनुमति है?

A.हां, कुछ स्थानों पर स्थानीय लोग नहाते हैं, लेकिन फिसलन और गहराई का ध्यान रखते हुए सतर्क रहना चाहिए।

 

6. क्या वॉटरफॉल के पास खाने-पीने की सुविधा है?

वॉटरफॉल के पास कोई पक्की दुकानें नहीं हैं, इसलिए भोजन और पानी साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा।

 

7. क्या यहां ट्रेकिंग के लिए रास्ता सुरक्षित है?

A.बरसात के मौसम में रास्ता फिसलन भरा हो सकता है, लेकिन सामान्यतः रास्ता ग्रामीणों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है और सुरक्षित माना जाता है।

 

8. क्या यहां गाड़ी पार्क करने की सुविधा है?

A.गांव के पास सीमित पार्किंग सुविधा उपलब्ध है, पर वॉटरफॉल तक वाहन नहीं जा सकते।

Read More Interesting Blogs –https://suchnamitra.com/ona-kona-mandir-gangrel-dam-chhattisgarh-tourism/

CG Tourism, LOCAL TOURISM Tags:Narhara Waterfall Dhamtari | नरहरा जलप्रपात धमतरी छत्तीसगढ़

Post navigation

Previous Post: CG e Mandi CG Portal Full Guide,छत्तीसगढ़ ई-मंडी पोर्टल: लॉगिन, अनुज्ञा बनाएं, स्टॉक और टैक्स डिटेल्स CG e Mandi CG Portal Full Guide
Next Post: Tourist place in Dhamtari धमतरी के टॉप 7 पर्यटन स्थल 2025 | Dhamtari Tourist Places in Hindi | Travel Guide

More Related Articles

1.jpeg Chingra Pagar Waterfall: छत्तीसगढ़ का झरना नहीं, Viral Sensation है! झरने की जर्नी: जब हम Chingra Pagar पहुंचे, तो Network/Wi-Fi नहीं मिला पर सुकून मिल गया CG Tourism
x2.jpeg Top Waterfalls in Chhattisgarh – छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध झरनों की पूरी जानकारी🌊 छत्तीसगढ़ के शानदार झरने – आपका Ultimate Travel Guide 2025 CG Tourism
7%20tourst%20place%20logo.jpeg Tourist place in Dhamtari धमतरी के टॉप 7 पर्यटन स्थल 2025 | Dhamtari Tourist Places in Hindi | Travel Guide CG Tourism
2.jpeg Madamsilli Dam (मुरुमसिल्ली बाँध माडमसिल्ली डैम):100 साल पुराना इंजीनियरिंग चमत्कार CG Tourism
जतमई माता मंदिर गरियाबंद: छत्तीसगढ़ का सबसे खूबसूरत वाटरफॉल मंदिर और पिकनिक स्पॉट (Jatmai Mata Mandir) CG Tourism
af1f953c 9fe9 4428 93fe 8adeaf4c3f80 Dhamtari Tourist Places-धमतरी के टॉप 7 पर्यटन स्थल 2025 | Travel Guide LOCAL TOURISM

Comments (2) on “Narhara Waterfall Kotarwahi Kukrel Dhamtari Tourist Place”

  1. बेनामी says:
    June 30, 2025 at 7:20 AM

    Jaankari acchi hai…aur jagah bhi acchi hai.. ghumne jarur jayen…

    Reply
  2. बेनामी says:
    July 4, 2025 at 9:26 AM

    Nice place 👍

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राजिम: छत्तीसगढ़ का प्रयाग | त्रिवेणी संगम, मंदिर और कुंभ मेला
  • Gahandar Waterfall: धमतरी,छत्तीसगढ़ का छिपा रत्न
  • राज्य के बाहर से गेहूं आवक दर्ज करें – छत्तीसगढ़ ई मंडी पोर्टल
  • Dhamtari Tourist Places-धमतरी के टॉप 7 पर्यटन स्थल 2025 | Travel Guide
  • छत्तीसगढ़ की 36 भाजी – छत्तीसगढ़ की 36 पारंपरिक (36 Bhaji CG)

Recent Comments

  1. बेनामी on ESIC New Rules 2025 और श्रमिकों के अधिकार – जानिए नए कानून, लाभ, कवरेज और नियोक्ता की जिम्मेदारियाँ Part-3
  2. बेनामी on ESIC New Rules 2025 – जानिए नई योगदान दरें, बढ़ी हुई कवरेज, मातृत्व लाभ और नियोक्ता की जिम्मेदारियाँ Part-2
  3. Ambika on ESIC New Rules 2025 – जानिए नई योगदान दरें, बढ़ी हुई कवरेज, मातृत्व लाभ और नियोक्ता की जिम्मेदारियाँ Part-2
  4. बेनामी on 🌊 रुद्री बांध (Rudri Dam): छत्तीसगढ़ का शताब्दी पुराना सिंचाई और पर्यटन धरोहर स्थल
  5. बेनामी on 🌊 रुद्री बांध (Rudri Dam): छत्तीसगढ़ का शताब्दी पुराना सिंचाई और पर्यटन धरोहर स्थल

Archives

  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025

Categories

  • CG e Mandi Portal
  • CG Tourism
  • ESIC
  • Local Info
  • LOCAL TOURISM
  • PF
  • Uncategorized

Copyright © 2025 Helping Boy Ni2.

Powered by PressBook Green WordPress theme