Skip to content
Skip to content
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • ESIC
  • CG Tourism
  • LOCAL TOURISM
  • PF
  • CG e Mandi Portal
  • Local Info
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • ESIC
  • CG Tourism
  • LOCAL TOURISM
  • PF
  • CG e Mandi Portal
  • Local Info
cropped cropped cropped logo suchnamitra 1.webp

Helping Boy Ni2

"HelpingBoyNi2 – सीखें, समझें और आगे बढ़ें!"

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • ESIC
  • CG Tourism
  • LOCAL TOURISM
  • PF
  • CG e Mandi Portal
  • Local Info
  • Toggle search form

मक्का से संबंधित प्रोसेस्ड गुड्स का आवक ई-मंडी पोर्टल पर अपलोड करें: आसान गाइड

Posted on August 7, 2025August 8, 2025 By NITU SINGH NISHAD No Comments on मक्का से संबंधित प्रोसेस्ड गुड्स का आवक ई-मंडी पोर्टल पर अपलोड करें: आसान गाइड

मक्का से संबंधित प्रोसेस्ड गुड्स का आवक ई-मंडी में अपलोड करने की प्रक्रिया

Table of Contents

  • मक्का से संबंधित प्रोसेस्ड गुड्स का आवक ई-मंडी में अपलोड करने की प्रक्रिया
  • 8. ई-मंडी पोर्टल के फायदे
  • ई-मंडी प्रोसेस्ड गुड्स का आवक संबंधित FAQs:
ई-मंडी पोर्टल Log in Portal

मक्का से संबंधित प्रोसेस्ड गुड्स जैसे पशु आहार, पोहा, मक्का आटा आदि को मंडी पोर्टल पर अपलोड करना एक सरल और उपयोगी प्रक्रिया है, जो व्यापारियों को अपनी उत्पादों को ऑनलाइन माध्यम से बिना मंडी गए, घर बैठे जानकारी अपलोड करने की सुविधा देती है। ई मंडी को कालाबाजारी रोकने, फर्जी बिल से बचने हेतु बनाया गया है, ताकि कोई भी ट्रेडर या व्यापारी अपने द्वारा खरीदे गए उत्पाद की जानकारी अपने व्यापारी या ट्रेडर 🆔 से लॉग इन करके अपडेट कर सकता है

e मंडी पोर्टल मक्का से संबंधित प्रोसेस्ड गुड्स
मक्का से संबंधित प्रोसेस्ड गुड्स

1. ई-मंडी पोर्टल पर लॉगिन करें

पहला कदम: सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड के ई मंडी पोर्टल पर जाना होगा और अपने ट्रेडर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करना होगा Website Link- https://agriportal.cg.nic.in/emandi/index.aspx।

इसके बाद, व्यापारी डैशबोर्ड खुलेगा, जहां उपलब्ध विकल्प में से राज्य के बाहर से आवक ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

2. संस्कृत जींस का चयन करें

दूसरा कदम: डैशबोर्ड में “प्रसंस्कृत जींस” पर क्लिक करें। फिर, मंडी पोर्टल में “अनाज” का चयन करें। इसके बाद, आपको “मक्का” का चयन करना होगा। जैसे ही आप मक्का का चयन करेंगे, आपको प्रोसेस्ड गुड्स के विकल्प दिखाई जैसे पशु आहार, पोहा, मक्का, आटा इत्यादि के विकल्प दिखाई देंगे।

मक्का से संबंधित प्रोसेस्ड गुड्स

3. विक्रेता का विवरण भरें

तीसरा कदम: अब विक्रेता फर्म का नाम, विक्रेता के पिता/पति का नाम, प्रोप्राइटर का नाम या जीएसटी क्रमांक भरें। इसके साथ ही, विक्रेता फर्म का राज्य और पूरा पता दर्ज करें।

4. वजन और मूल्य भरें

अब आपको कुल वजन (क्विंटल में) और कुल मूल्य भरना होगा। साथ ही, उपज का बिल क्रमांक और बिल दिनांक भी भरें। यह सुनिश्चित करें कि बिल की जानकारी सही और स्पष्ट हो।

5. ट्रांसपोर्ट और वाहन विवरण भरें

ट्रांसपोर्टर का नाम, ट्रांसपोर्ट बिल्टी क्रमांक, और वाहन का प्रकार (ट्रक, टेंपो, मेटाडोर, ट्रैक्टर) भरें। इसके बाद, वाहन क्रमांक दर्ज करें और संबंधित स्थान से उपज की फोटो अपलोड करें।

सुझाव: उपज का वाहन क्रमांक स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाली फोटो 100 KB के अंदर JPG फॉर्मेट में अपलोड करें।

6. बिल की पीडीएफ अपलोड करें

अब आपको बिल की पीडीएफ फॉर्मेट में 300 KB के अंदर अपलोड करनी होगी। सुनिश्चित करें कि बिल की जानकारी सही और साफ हो।

makka मक्का से संबंधित प्रोसेस्ड गुड्स
मक्का से संबंधित प्रोसेस्ड गुड्स

7. जानकारी सुरक्षित करें और रिपोर्ट देखें

सभी विवरण भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद, “सुरक्षित करें” पर क्लिक करें। इसके बाद, आप “राज्य के बाहर से आवक” ऑप्शन में जाकर रिपोर्ट देख सकते हैं, जिसमें आपका पूरा विवरण दिखाई देगा।

मक्का से संबंधित प्रोसेस्ड गुड्स का  जानकारी सुरक्षित करें और रिपोर्ट देखें
मक्का से संबंधित प्रोसेस्ड गुड्स का जानकारी सुरक्षित करें और रिपोर्ट देखें

8. ई-मंडी पोर्टल के फायदे

ई-मंडी पोर्टल पर मक्का से संबंधित प्रोसेस्ड गुड्स अपलोड करने से निम्नलिखित फायदे मिलते हैं:

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक्सपोजर: आप स्वयं द्वारा या किसी अन्य विक्रेता फर्म से खरीदे गए माल या स्वयं द्वारा प्रसंस्करण किए गए उत्पादों की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से अपडेट कर सकते हैं।

पारदर्शिता और भरोसा: अपलोड की गई जानकारी की पारदर्शिता से व्यापार में भरोसा बढ़ता है। चूंकि आजकल कालाबाजारी, फर्जी बिल दिखा कर GST और Tax चोरी आम बात है।

समय की बचत: सभी जानकारी ऑनलाइन अपलोड होने से व्यापार की प्रक्रिया में समय की बचत होती है। चूंकि 1 अप्रैल 2025 से पहले व्यापारी या किसी ट्रेडर को मैनुअल ही सारी जानकारी मंडी बोर्ड को देनी होती थी, जिसमें बहुत अधिक समय व्यर्थ होता था, और कागजी कार्रवाई बढ़ जाती ही, और सारे डॉक्यूमेंट को मंडी मिलान होते तक सम्हाल कर रखना पड़ता था, परंतु अब ऑनलाइन सभी डाटा सुरक्षित रख सकते हैं।

ई-मंडी प्रोसेस्ड गुड्स का आवक संबंधित FAQs:

1. क्या मक्का से संबंधित प्रोसेस्ड गुड्स अपलोड करना जरूरी है?

जी हां, मक्का से संबंधित प्रोसेस्ड गुड्स जैसे पशु आहार, पोहा, मक्का आटा को मंडी पोर्टल पर अपलोड करना आवश्यक है, क्योंकि सारी जानकारी मंडी बोर्ड को देना जरूरी होता है।

2. क्या मैं अपनी जानकारी बाद में बदल सकता हूं?

नहीं, एक बार जानकारी सुरक्षित हो जाने के बाद उसे बदलने का विकल्प नहीं होता है, इसे सिर्फ मंडी बोर्ड का कर्मचारी द्वारा ही बदला जा सकता है। इसलिए पहले से सही जानकारी भरें।

3. क्या ट्रांसपोर्ट और वाहन की फोटो अपलोड करनी होती है?

जी हां, ट्रांसपोर्ट और वाहन की फोटो अपलोड करना अनिवार्य है ताकि आपकी उपज की पहचान सही तरीके से हो सके।कहीं आपके द्वारा फर्जी बिल तो नहीं खरीदा गया है, या फिर आपके पास माल पहुंचा है या नहीं यह पुष्टि किया जाता है।

4. क्या बिल की साइज पर कोई लिमिट है?

जी हां, बिल की साइज 300 KB के अंदर होनी चाहिए।

5. क्या मैं ई-मंडी पोर्टल पर हर प्रकार के प्रोसेस्ड गुड्स अपलोड कर सकता हूं?

जी हां, आप मक्का से संबंधित विभिन्न प्रोसेस्ड गुड्स जैसे पशु आहार, पोहा, मक्का आटा आदि अपलोड कर सकते हैं।

E Mandi Related Our Blog (विस्तृत जानकारी के लिए हमारा यह ब्लॉग अवश्य पढ़ें )👉👉https://suchnamitra.com/cg-e-mandi-portal-2025step-by-step-process/

CG e Mandi Portal Tags:#e Mandi CG# ई मंडी पोर्टल

Post navigation

Previous Post: गेहूं से संबंधित प्रोसेस्ड गुड्स को e Mandi Portal पर कैसे अपलोड करें: Step-by-Step गाइड
Next Post: ई-मंडी पोर्टल पर दलहन(Dalhan) से Related प्रसंस्कृत जींस (Processed Goods) का आवक अपलोड करें: एक आसान गाइड

More Related Articles

Broken Rice ka e Mandi Anugya Kaise Banayen | Khanda E Mandi Anugya CG Online Process CG e Mandi Portal
Fruits एवं Vegetable से संबंधित Processed Goods का आवक ई-मंडी पोर्टल पर कैसे अपलोड करें: e Mandi Guide CG e Mandi Portal
वनोपज से Related Processed Goods का आवक ई-मंडी पोर्टल पर अपलोड करें: विस्तृत गाइड CG e Mandi Portal
1.jpeg छत्तीसगढ़ ई-मंडी में विक्रेता को भुगतान कैसे करें | CG e-Mandi Payment Process CG e Mandi Portal
तिलहन से संबंधित Processed Goods का आवक ई-मंडी पोर्टल पर अपलोड करें:Step By Step Guide CG e Mandi Portal
ई मंडी पोर्टल पर तिलहन आवक कैसे दर्ज करें? | Tilhan Avak Step-by-Step Guide (2025) CG e Mandi Portal

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ESIC Disability Scheme Complete Guide ! ESIC दिव्यांग योजना: दिव्यांगों की स्वस्थ मुस्कान — मात्र ₹120 में सम्पूर्ण चिकित्सा सुविधा |
  • 🏞️ TATAMARI HILL STATION KESHKAL– टाटामारी छत्तीसगढ़ का नैनीताल, जहां प्रकृति बोलती है मन से
  • PF Withdrawal New Rule 2025 ! EPF अकाउंट से अब पूरा पैसा निकालना हुआ आसान | EPFO ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन खत्म किया |
  • 🕉️ Ganesh Temple Devinavagaon Kanker – Gangrel Dam के अंतिम छोर पर स्थित एक ऐतिहासिक धरोहर
  • 🚩 गंगरेल मड़ई मेला 2025: छत्तीसगढ़ की अनोखी संतान प्राप्ति परंपरा और लोक आस्था का पर्व (Gangrel Mandai)

Recent Comments

  1. बेनामी on ESIC New Rules 2025 और श्रमिकों के अधिकार – जानिए नए कानून, लाभ, कवरेज और नियोक्ता की जिम्मेदारियाँ Part-3
  2. बेनामी on ESIC New Rules 2025 – जानिए नई योगदान दरें, बढ़ी हुई कवरेज, मातृत्व लाभ और नियोक्ता की जिम्मेदारियाँ Part-2
  3. Ambika on ESIC New Rules 2025 – जानिए नई योगदान दरें, बढ़ी हुई कवरेज, मातृत्व लाभ और नियोक्ता की जिम्मेदारियाँ Part-2
  4. बेनामी on 🌊 रुद्री बांध (Rudri Dam): छत्तीसगढ़ का शताब्दी पुराना सिंचाई और पर्यटन धरोहर स्थल
  5. बेनामी on 🌊 रुद्री बांध (Rudri Dam): छत्तीसगढ़ का शताब्दी पुराना सिंचाई और पर्यटन धरोहर स्थल

Archives

  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025

Categories

  • CG e Mandi Portal
  • CG Tourism
  • ESIC
  • Local Info
  • LOCAL TOURISM
  • PF
  • Uncategorized

Copyright © 2026 Helping Boy Ni2.

Powered by PressBook Green WordPress theme